Class 8 Civics chapter 1 question answer in hindi भारतीय संविधान

Follow US On 🥰
WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now

नागरिक शास्त्र पाठ 1 भारतीय संविधान class 8 question answer: class 8 samajik aur rajnitik jeevan chapter 1 question answer

TextbookNcert
ClassClass 8
Subjectनागरिक शास्त्र
ChapterChapter 1
Chapter Nameभारतीय संविधान पाठ के प्रश्न उत्तर
CategoryNcert Solutions
MediumHindi

क्या आप Class 8 Civics chapter 1 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से पाठ 1 भारतीय संविधान class 8 question answer Download कर सकते हैं।

प्रश्न 1: किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?

उत्तर 1: लोकतांत्रिक देश में संविधान की आवश्यकता के मुख्य कारण:

  • मूल अधिकारों की रक्षा: नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करता है।
  • सत्ता का विभाजन: विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति संतुलन बनाए रखता है।
  • कानूनी रूपरेखा: कानून और शासन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करता है।
  • लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा: स्वतंत्रता, समानता और न्याय को बढ़ावा देता है।
  • संघीय ढांचे का निर्धारण: केंद्र और राज्यों के बीच अधिकारों का स्पष्ट बंटवारा करता है।
  • विवाद समाधान: सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विवादों को सुलझाने का माध्यम प्रदान करता है।
  • नागरिक कर्तव्यों और दायित्वों की व्याख्या: नागरिकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराता है।

प्रश्न 2: नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा संविधान में से लिया गया है।

1990 का नेपाल का संविधान भाग – 7 : कार्यपालिका2015 का नेपाल का संविधान भाग – 7 : संघीय कार्यपालिका
अनुच्छेद 35 : कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल अधिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद में निहित होंगी।अनुच्छेद 75 : कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ, संविधान और कानून के अनुसार, मंत्रिपरिषद में निहित होंगी।

नेपाल के इन दोनों संविधानों में ‘कार्यकारी शक्ति’ के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?

उत्तर 2: नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता-

1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी। हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है।

प्रश्न 3: अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?

उत्तर 3: अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो वे सत्ता का दुरूपयोग कर सकते हैं। वे सत्ता का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल कर सकें इसलिए संविधान ने उनके कार्यों पर अंकुश लगाया जाता है। फिर भी इस बात की संभावना हमेशा रहती है कि ये नेता सत्ता का दुरुपयोग कर सकते हैं। इस तरह की विकृतियों से बचाव का उपाय संविधन में मिलता है। राजनेताओं द्वारा सत्ता के इस दुरुपयोग से लोगों के साथ भारी अन्याय हो सकता है। जनता ठगी जा सकती है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख ) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।

उत्तर 4: (क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
अल्पसंख्यक: महिला शिक्षक (10 शिक्षक)
➡️ सम्मान का कारण: लैंगिक समानता बनाए रखने और महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए।

(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
अल्पसंख्यक: बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग
➡️ सम्मान का कारण: धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता की रक्षा के लिए।

(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
अल्पसंख्यक: मांसाहारी कर्मचारी (20 प्रतिशत)
➡️ सम्मान का कारण: सभी के भोजन की पसंद का सम्मान और समावेशी माहौल बनाए रखने के लिए।

(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
अल्पसंख्यक: गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी (10 विद्यार्थी)
➡️ सम्मान का कारण: समान अवसर और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए।

प्रश्न 5: नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

मुख्य आयाममहत्व
संघवाद 
शक्तियों का बँटवारा 
मौलिक अधिकार 
संसदीय शासन पद्धति 

उत्तर 5:

मुख्य आयाममहत्व
संघवादसंघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं।
शक्तियों का बँटवारासरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके।
मौलिक अधिकारमौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं।
संसदीय शासन पद्धतिदेश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 6: उन भारतीय राज्यों के नाम लिखिए जिनकी सीमा निम्नलिखित पड़ोसी देशों से लगती है: (a) बांग्लादेश (b) भूटान (c) नेपाल

उत्तर 6: (a) बांग्लादेश से लगने वाले भारतीय राज्यों के नाम:
➡️ पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम

(b) भूटान से लगने वाले भारतीय राज्यों के नाम:
➡️ सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम

(c) नेपाल से लगने वाले भारतीय राज्यों के नाम:
➡️ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम

💞 SHARING IS CARING 💞
Ncert Books PDF

English Medium

Hindi Medium

Ncert Solutions and Question Answer

English Medium

Hindi Medium

Revision Notes

English Medium

Hindi Medium

Related Chapters