Class 8 Geography Chapter 1 question answer in hindi संसाधन

Follow US On 🥰
WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now

कक्षा 8 भूगोल अध्याय 1 प्रश्न उत्तर: संसाधन कक्षा 8 प्रश्न उत्तर

TextbookNcert
ClassClass 8
Subjectभूगोल
ChapterChapter 1
Chapter Nameसंसाधन प्रश्न उत्तर
CategoryNcert Solutions
MediumHindi

क्या आप Class 8 Geography Chapter 1 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से संसाधन कक्षा 8 प्रश्न उत्तर Download कर सकते हैं।

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1(i): पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?

उत्तर 1(i): पृथ्वी पर संसाधनों का असमान वितरण प्राकृतिक प्रक्रियाओं, भूगर्भिक इतिहास, जलवायु परिस्थितियों और भौगोलिक स्थितियों के कारण होता है। उदाहरण के लिए, खनिज संसाधन भूगर्भिक गतिविधियों से बनते हैं, जो कुछ क्षेत्रों में ही होती हैं। जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता भी कृषि संसाधनों को प्रभावित करती है। इसके अलावा, मानवीय गतिविधियाँ और ऐतिहासिक विकास भी संसाधनों के वितरण को प्रभावित करते हैं।

प्रश्न 1(ii): संसाधन संरक्षण क्या है?

उत्तर 1(ii): संसाधन संरक्षण का अर्थ प्राकृतिक संसाधनों (जैसे जल, वन, खनिज, ऊर्जा आदि) का सतत उपयोग और संरक्षण करना है ताकि वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सकें। इसमें पुनर्चक्रण, सतत उपयोग, अपशिष्ट न्यूनकरण और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।

प्रश्न 1(iii): मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तर 1(iii): मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।

प्रश्न 1(iv): सततपोषणीय विकास क्या है?

उत्तर 1(iv): संसाधनो का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की आवश्कता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं।

प्रश्न 2: सही उत्तर पर निशान लगाईए –

प्रश्न 2(i): निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नही करता?
(क) उपयोगिता (ख) मूल्य (ग) मात्रा

उत्तर 2(i): (ग) मात्रा

प्रश्न 2(ii): निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ (ख) झरने का जल (ग) उष्णकटिबंधीय वन

उत्तर 2(ii): (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

प्रश्न 2(iii): कथन पूरा कीजिए-
जैव संसाधन __ होते है।
(क) सिमित भंडार वाले (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित (ग) निर्जीव वस्तुओ से व्युत्पन्न

उत्तर 2(iii): (क) सिमित भंडार वाले

प्रश्न 3: क्रियाकलाप-
“रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै मोती, मानुस, चून…”
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।

उत्तर 3: कवि अब्दुर रहीम खानखाना की ये पंक्तियाँ जल संसाधन की ओर संकेत करती हैं। जल जीवन का आधार है और इसके बिना सब कुछ व्यर्थ है। कवि ने उदाहरण देते हुए बताया है कि मोती, मनुष्य और चूना (बुझा हुआ चूना) सभी जल के बिना निरर्थक हो जाते हैं। यदि जल समाप्त हो जाएगा, तो जीवन असंभव हो जाएगा। पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मानव सभी जल पर निर्भर हैं। जल के अभाव में खेती, उद्योग और दैनिक जीवन प्रभावित होंगे, जिससे पृथ्वी पर संकट उत्पन्न हो जाएगा।

❣️SHARING IS CARING❣️
Related Chapters
All Classes Study Material In One Place
Revision Notes Ncert Books PDF Question Answer