कक्षा 8 भूगोल अध्याय 3 प्रश्न उत्तर: कृषि कक्षा 8 प्रश्न उत्तर
Textbook | Ncert |
Class | Class 8 |
Subject | भूगोल |
Chapter | Chapter 3 |
Chapter Name | कृषि प्रश्न उत्तर |
Category | Ncert Solutions |
Medium | Hindi |
क्या आप Class 8 Geography Chapter 3 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से कृषि कक्षा 8 प्रश्न उत्तर Download कर सकते हैं।
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 1 (i): कृषि क्या है?
उत्तर 1 (i): कृषि वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत भूमि की जोताई, बुवाई, सिंचाई और फसल उत्पादन किया जाता है। इसमें पशुपालन, मछली पालन और वानिकी भी शामिल हो सकते हैं। यह मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, रेशे और अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन के लिए की जाती है।
प्रश्न 1 (ii): उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
उत्तर 1 (ii): कृषि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं:
- जलवायु (तापमान, वर्षा, आर्द्रता)
- मृदा की गुणवत्ता और प्रकार
- जल संसाधन और सिंचाई सुविधाएँ
- कृषि तकनीक और उपकरण
- सरकार की नीतियाँ और सब्सिडी
- बाजार की उपलब्धता और मांग
- श्रमशक्ति और आर्थिक स्थिति
प्रश्न 1 (iii): स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
उत्तर 1 (iii): स्थानांतरी कृषि: स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। इसे कर्तन एवं दहन कृषि भी कहा जाता है।
हानियाँ:
- जंगलों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान होता है।
- भूमि की उर्वरता तेजी से घटती है।
- यह कृषि प्रणाली स्थायी नहीं होती और उत्पादन सीमित होता है।
- जैव विविधता को नुकसान पहुँचता है।
प्रश्न 1 (iv): रोपण कृषि क्या है?
उत्तर 1 (iv): रोपण कृषि एक व्यावसायिक कृषि पद्धति है जिसमें बड़े पैमाने पर एकल फसल (जैसे चाय, कॉफी, रबड़, गन्ना, केला आदि) की खेती की जाती है। यह कृषि पद्धति मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में प्रचलित है। इसमें उन्नत तकनीक, सिंचाई सुविधाएँ, और बड़े पैमाने पर श्रम का उपयोग किया जाता है। रोपण कृषि का उद्देश्य निर्यात और बाजार के लिए उत्पादन करना होता है।
प्रश्न 1 (v): सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
उत्तर 1 (v): सरकार द्वारा किसानों को कृषि विकास में मदद-
- सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण तथा वितरण की सुविधा प्रदान करती है।
- सरकार द्वारा किसानों के बिखरे खेतों को चेकबंदी द्वारा एक स्थान पर एकत्रित किया गया है।
- सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक आदि उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।
प्रश्न 2: सही उत्तर को चिह्नित कीजिए –
प्रश्न 2 (i): उद्यान कृषि का अर्थ है-
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना
उत्तर 2(i): (ग) फलों व सब्जियों को उगाना
प्रश्न 2 (ii): सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन
उत्तर 2 (ii): (ग) पटसन
प्रश्न 2 (iii): कॉफी का प्रमुख उत्पादक है
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
उत्तर 2 (iii): (क) ब्राजील
प्रश्न 3: कारण बताइए –
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
उत्तर 3: प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की दो−तिहाई जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत आती है इसलिए कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
प्रश्न 3: कारण बताइए –
(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती हैं।
उत्तर 3: फसलों के श्रेष्ठ उत्पादन के लिए वातावरण, मौसम, जलवायु, भूमि का प्रकार इत्यादि महत्वपूर्ण कारक हैं। प्रत्येक प्रदेश में सभी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चत नहीं होती है। इसलिए विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं। जैसे− सेव के अच्छे उत्पादन के लिए ठंडे वातावरण की आवश्यकता होती है। जिससे इसे हिमाचल प्रदेश, कश्मीर जैसे ऊँचाई वाले और ठंडे प्रदेशों में उगाया जाता है।
प्रश्न 4: अंतर स्पष्ट कीजिए –
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
उत्तर 4: (i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
प्राथमिक क्रियाएँ | तृतीयक क्रियाएँ |
---|---|
प्राथमिक क्रियाएँ प्राकृतिक संसाधनों का सीधे उपयोग करती हैं। | तृतीयक क्रियाएँ सेवाओं से संबंधित होती हैं और प्राकृतिक संसाधनों का सीधे उपयोग नहीं करतीं। |
इनमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, और खनन शामिल हैं। | इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बैंकिंग, परिवहन, और संचार जैसी सेवाएँ शामिल हैं। |
ये क्रियाएँ मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में की जाती हैं। | ये क्रियाएँ मुख्य रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में केंद्रित होती हैं। |
इनका उद्देश्य कच्चे माल का उत्पादन करना है। | इनका उद्देश्य लोगों को सेवाएँ प्रदान करना है। |
उदाहरण: गेहूँ की खेती, कोयले का खनन। | उदाहरण: शिक्षक द्वारा पढ़ाना, डॉक्टर द्वारा इलाज करना। |
प्रश्न 4: अंतर स्पष्ट कीजिए –
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
उत्तर 4: (ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि
निर्वाह कृषि | गहन कृषि |
---|---|
यह वह कृषि प्रणाली है जिसमें किसान अपनी आवश्यकताओं के लिए खेती करता है और अतिरिक्त उत्पादन बहुत कम होता है। | इसमें कम भूमि पर अधिक उत्पादन करने के लिए आधुनिक तकनीकों और संसाधनों का उपयोग किया जाता है। |
सीमित मात्रा में उत्पादन किया जाता है। | उच्च मात्रा में उत्पादन किया जाता है। |
पारंपरिक तकनीकों और औजारों का उपयोग किया जाता है। | आधुनिक मशीनों, उर्वरकों और सिंचाई तकनीकों का उपयोग किया जाता है। |
मुख्यतः विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में। | मुख्यतः जनसंख्या घनी क्षेत्रों में, विशेष रूप से एशियाई देशों में। |
झूम खेती, आदिवासी क्षेत्रों की कृषि। | धान और गेहूँ की खेती में अधिक प्रयोग। |
प्रश्न 5: क्रियाकलाप – (i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं?
उत्तर 5: विभिन्न फसलों के बीज छात्र स्वयं एकत्र करें।
फसल का नाम | मृदा का प्रकार |
गेहूँ | दुमट, जलोढ़, मृदा |
चावल | चीका युक्त जलोढ़ मृदा |
मक्का | जलोढ़ मृदा |
ज्वार | बलुआ, दुमट मृदा |
बाजरा | बलुआ दुमट मृदा |
ज्वार | जलोढ़ मृदा |
रागी | बलुआ दुमट मृदा |
तिलहन | जलोढ़ मृदा |
दलहन | जलोढ़ मृदा |
प्रश्न 5: क्रियाकलाप – (ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचारपत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
उत्तर 5:
भारतीय किसान | संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान |
भारत में फार्म का आकार छोटा (लगभग 1 से 1-5 हेक्टेयर) होता है। | संयुक्त राज्य अमेरिका में फार्म का औसत आकार 250 हेक्टेयर होता है। |
किसान मुख्य रूप से गाँव में रहता है। | किसान सामान्यतः फार्म में रहता है। |
किसान वर्ष में कम-से-कम दो फसलें उगाता है। | किसान वर्ष में एक फसल उगाता है। |
किसान अपने मित्रों और बुजुर्गों के साथ-साथ सरकारी कृषि अधिकारियों से कृषि कार्यों के संबंध में सलाह लेता है। | किसान उर्वरक कार्यक्रम की योजना बनाने में वैज्ञानिक मदद लेता है उसका कंप्यूटर उपग्रह से जुड़ा हुआ है जो किसान को उसके खेत की यथार्थ तस्वीर देता है। |
किसान खेतों की जुताई भाड़े के ट्रैक्टर से या बैलों से परंपरागत विधि से करते हैं। | किसान ट्रैक्टरों, बीज बोने की मशीनों, समतलक, संयुक्त हार्वेस्टर और प्रेसर का उपयोग कृषि संबंधी विविध संक्रियाओं में करता है। |
किसानों के पास भंडारण की सुविधाओं की कमी होती है। | अनाज स्वचालित अन्न भंडार में संचित किए जाते हैं अथवा बाजार अभिकरणों (मार्केट-एजेंसियों) में भेजे जाते हैं। |