Class 8 Geography Chapter 4 question answer in hindi उद्योग

Follow US On 🥰
WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now

कक्षा 8 भूगोल अध्याय 4 प्रश्न उत्तर: उद्योग कक्षा 8 प्रश्न उत्तर

TextbookNcert
ClassClass 8
Subjectभूगोल
ChapterChapter 4
Chapter Nameउद्योग प्रश्न उत्तर
CategoryNcert Solutions
MediumHindi

क्या आप Class 8 Geography Chapter 4 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से उद्योग कक्षा 8 प्रश्न उत्तर Download कर सकते हैं।

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1 (i): ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?

उत्तर 1 (i): ‘उद्योग’ शब्द का तात्पर्य किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन, निर्माण, या व्यापार से है। यह आर्थिक गतिविधियों को संदर्भित करता है जो मुनाफा कमाने के लिए की जाती हैं।

प्रश्न 1 (ii): वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभवित करते हैं?

उत्तर 1 (ii): उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक – 

  • बाजार
  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • भूमि
  • श्रम
  • शक्ति के साधन
  • परिवहन

प्रश्न 1 (iii): कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर 1 (iii): लोहा-इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है, क्योंकि अन्य उद्योगों के लिए उनकी आधारभूत सामग्री जैसे औजार और मशीनें आदि लोहा-इस्पात से बनी होती है।

प्रश्न 2: अंतर स्पष्ट कीजिए –

प्रश्न 2 (i): कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग

उत्तर 2(i):

कृषि आधारित उद्योगखनिज आधारित उद्योग
कृषि आधारित उद्योग में कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग करते है।खनिज आधारित उद्योग प्राथमिक उद्योग है जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते है।
खाद्य संशोधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उत्पादों का उपयोग करते है।खाद्य संशोधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उत्पादों का उपयोग करते है।

प्रश्न 2 (ii): सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

उत्तर 2 (ii):

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगसंयुक्त क्षेत्र के उद्योग
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों व पूर्तिकारी कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है।
आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड एवं सुधा डेरी सार्वजनिक क्षेत्रों के उत्तम उदहारण है।मारुती उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का एक उदाहरण है।

प्रश्न 3: दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए-
(i) कच्चा माल : ……… और ………
(ii) अंतिम उत्पाद : ………… और …………
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : ………… और ……………
(iv) कृषि-आधारित उद्योग : ………… और …………
(v) कुटीर उद्योग : …………… और ………………
(vi) सहकारिता : ………… और ………………

उत्तर 3: (i) कच्चा माल – लोहा और कपास
(ii) अंतिम उत्पाद – स्टील और कपड़ा
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप – बैंकिंग और परिवहन
(iv) कृषि-आधारित उद्योग – चीनी उद्योग और वस्त्र उद्योग
(v) कुटीर उद्योग – मिट्टी के बर्तन बनाना और हस्तशिल्प
(vi) सहकारिता – अमूल और लिज्जत पापड़

❣️SHARING IS CARING❣️
🔔

Get in Touch With Us

Have questions, suggestions, or feedback? We'd love to hear from you!

Ncert Books PDF

English Medium

Hindi Medium

Ncert Solutions and Question Answer

English Medium

Hindi Medium

Revision Notes

English Medium

Hindi Medium

Related Chapters