कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 प्रश्न उत्तर: मानव संसाधन कक्षा 8 प्रश्न उत्तर
Textbook | Ncert |
Class | Class 8 |
Subject | भूगोल |
Chapter | Chapter 5 |
Chapter Name | मानव संसाधन प्रश्न उत्तर |
Category | Ncert Solutions |
Medium | Hindi |
क्या आप Class 8 Geography Chapter 5 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से मानव संसाधन कक्षा 8 प्रश्न उत्तर Download कर सकते हैं।
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 1 (i): लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर 1 (i): लोगों को एक संसाधन इसलिए समझा जाता है क्योंकि मनुष्य अपनी क्षमताओं, कौशल, ज्ञान और श्रम के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देता है। मानव संसाधन के बिना किसी भी देश का आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास संभव नहीं है।
प्रश्न 1 (ii): विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
उत्तर 1 (ii): विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के प्रमुख कारण हैं:
- प्राकृतिक कारक: जलवायु, भूमि की उपजाऊ क्षमता, जल की उपलब्धता और भूआकृति।
- आर्थिक कारक: रोजगार के अवसर, औद्योगिक विकास और आर्थिक सुविधाएँ।
- सामाजिक-सांस्कृतिक कारक: शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सांस्कृतिक परंपराएँ।
- राजनीतिक कारक: सरकारी नीतियाँ, शांति और स्थिरता।
प्रश्न 1 (iii): विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
उत्तर 1 (iii): विश्व की जनसंख्या वृद्धि के कारण –
- प्रवास
- मृत्यु दर में कमी
- खाद्य आपूर्ति में सुधार
- स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- प्राकृतिक वृद्धि दर
प्रश्न 1 (iv): जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर 1 (iv): जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख कारक हैं:
- जन्म दर: किसी क्षेत्र में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करती है।
- मृत्यु दर: चिकित्सा सुविधाओं और जीवनशैली में सुधार मृत्यु दर को घटाकर जनसंख्या वृद्धि को बढ़ा सकता है।
प्रश्न 1 (v): जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर 1 (v): जनसंख्या संघटन किसी देश का जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना है, जिससे हम आसानी से उस देश की जनसंख्या के विभिन्न घटकों का अध्ययन कर सकते हैं; जैसे- आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर आदि। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।
प्रश्न 1 (vi): जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर 1 (vi): जनसंख्या पिरामिड एक चित्रात्मक प्रस्तुति होती है जो किसी देश की जनसंख्या को आयु और लिंग के आधार पर दर्शाता है। यह पिरामिड जनसंख्या की संरचना, जन्म दर, मृत्यु दर और आयु वितरण को समझने में मदद करता है। इससे यह पता चलता है कि देश में युवा, वयस्क और वृद्ध जनसंख्या का अनुपात क्या है और भविष्य में जनसंख्या वृद्धि या कमी की संभावना कैसी है।
प्रश्न 2: सही को चिह्नित कीजिए –
प्रश्न 2 (i): जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है?
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर 2(i): (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
प्रश्न 2 (ii): वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर 2 (ii): (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
प्रश्न 2 (iii): 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई –
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर 2 (iii): (ग) 6 अरब
प्रश्न 2 (iv): जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र को जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर 2 (iv): (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
प्रश्न 3: नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए –
विरल | अनुकूल | परती | कृत्रिम | उर्वर | प्राकृतिक | चरम | घना |
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ______ बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत ______ जलवायु ______ संसाधनों की आपूर्ति और ______ जमीन आते हैं।
उत्तर 3: जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।
प्रश्न 4: जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं। उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत : विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर 4: 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-
- विद्यालय की आवश्यकता अधिक क्योंकि बच्चे अधिक हैं।
- शिक्षक की अधिक आवश्यकता।
- खिलौने की अधिक आवश्यकता।
- अस्पताल की कम आवश्यकता।
- पहिएदार कुर्सी की कम आवश्यकता।
- पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता।
- श्रम आपूर्ति कम।
15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-
- समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।
- पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता
- खिलौनों की कम आवश्यकता
- पहिएदार कुर्सी की अधिक आवश्यकता
- श्रम पूर्ति अधिक
- अस्पताल की अधिक आवश्यकता