कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर पाठ 8: बल तथा दाब कक्षा 8 question answer
| Textbook | Ncert |
| Class | Class 8 |
| Subject | विज्ञान |
| Chapter | Chapter 8 |
| Chapter Name | बल तथा दाब प्रश्न उत्तर |
| Category | Ncert Solutions |
| Medium | Hindi |
क्या आप Class 8 Science chapter 8 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से बल तथा दाब कक्षा 8 question answer Download कर सकते हैं।
प्रश्न 1: धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर 1: धक्के (Push) और खिंचाव (Pull) के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण निम्नलिखित हैं:
धक्के के उदाहरण:
- किसी फुटबॉल को किक मारने से वह गति में आ जाती है।
- किसी कार्ट (ठेला) को धक्का देने पर वह आगे बढ़ने लगता है।
खिंचाव के उदाहरण:
- किसी बाल्टी को कुएँ से रस्सी द्वारा खींचने पर वह ऊपर आ जाती है।
- किसी दरवाजे को अपनी ओर खींचने पर वह खुल जाता है।
प्रश्न 2: ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।
उत्तर 2: ऐसे दो उदाहरण जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाता है:
- रबर बैंड को खींचना – जब हम रबर बैंड को खींचते हैं, तो उसकी आकृति और आकार बदल जाता है।
- गेंद को दबाना – किसी रबर की गेंद को दबाने पर उसकी आकृति चपटी हो जाती है।
प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को _______ पड़ता है।
(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को _______ करती है।
(ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको _______ पड़ता है।
(घ) किसी चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को_______करता है।
उत्तर 3: (क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को खींचना पड़ता है।
(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को आकर्षित करती है।
(ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको धक्का पड़ता है।
(घ) किसी चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को प्रतिकर्षित करता है।
प्रश्न 4: एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
पेशीय/सम्पर्क/असम्पर्क/गुरुत्व/घर्षण/आकृति/आकर्षण
(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी _______ में परिवर्तन होता है।
(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल _______बल का उदाहरण है। (ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार_______बल का उदाहरण है।
(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल _______ तथा वायु के_______के कारण होते हैं।
उत्तर 4: (क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी आकृति में परिवर्तन होता है।
(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल पेशीय बल का उदाहरण है।
(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार संपर्क बल का उदाहरण है।
(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल गुरुत्व तथा वायु के घर्षण के कारण होते हैं।
प्रश्न 5: निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक, तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है उसे भी बताइए।
(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को उंगलियों से दबाना।
(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कामायनी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार।
(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना।
उत्तर 5: (क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाने के लिए बल लगाने वाला कारक मांसपेशियाँ (पेशीय बल) है। बल के प्रभाव से नींबू की आकृति में परिवर्तन से नींबू का रस निकलता है।
(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं तथा बल ट्यूब पर लगता है, जिससे ट्युब की आकृति में परिवर्तन से पेस्ट बाहर निकलता है।
(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटके एक भार की दिशा में बल लगाने वाला कारक भार (असंपर्क बल) वस्तु है, जिस पर बल लग रहा है वह हुक कमानी है तथा बल के प्रभाव से कमानी खिच जाती है।
(घ) यहाँ धावक के दौड़ने (गति) के कारण शरीर को अतिरिक्त बल प्राप्त होता है जिससे वह अपने शरीर को आवश्यक ऊँचाई तक उठा सकता है। अत: यहाँ व्यक्ति को उसकी गति के कारण बल मिलता है। व्यक्ति के स्वयं के शरीर पर बल लग रहा है तथा इस बल के कारण व्यक्ति अपने शरीर को ऊपर उछाल पाता है।
प्रश्न 6: एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर 6: एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला पेशीय बल, जो संपर्क बल का एक उदाहरण है, लोहे के टुकड़े को फैला देता है जिससे उसको आकृति में परिवर्तन हो जाता है।
प्रश्न 7: एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकडे से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।
उत्तर 7: एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकडे से रगड़कर एक दीवार पर यदि दबाया जाता है तो वह दीवार से चिपक जाता है। इसमें दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल स्थिरवैधुत बल असम्पर्क बल है।
प्रश्न 8: आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए है। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए की बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।
उत्तर 8: हम पानी से भरी बाल्टी को ज़मीन से ऊपर रखने के लिए पेशीय बल का इस्तेमाल करते हैं। यह पेशीय बल, गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध काम करता है जो बाल्टी को ज़मीन की ओर खींचता है। दोनों बल परिमाण में समान हैं लेकिन दिशा में विपरीत हैं। इसलिए, बाल्टी पर लगने वाला कुल बल शून्य है। इसलिए, इसकी गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
प्रश्न 9: किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोशन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद राॅकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।
उत्तर 9: जब किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है तो प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बल हैं-
- 1. वायुमण्डल द्वारा घर्षण बल
- 2. गुरुत्वाकर्षण बल
प्रश्न 10: जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोजल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने का कारण है-
(क) पानी का दाब
(ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति
(घ) वायुमंडलीय दाब
उत्तर 10: वायुमंडलीय दाब
स्पष्टीकरण: ड्रॉपर में पानी का ऊपर उठना वायुमंडलीय दबाव के कारण होता है। जब सारी हवा चंचु (नोजल) से बाहर निकल जाती है, तो पानी पर पड़ने वाला वायुमंडलीय दाब पानी को ड्रॉपर के चंचु में भरने के लिए बाध्य करता है।
