कक्षा 9 भूगोल अध्याय 1 नोट्स: भारत आकार और स्थिति class 9 notes
| Textbook | Ncert |
| Class | Class 9 |
| Subject | Geography |
| Chapter | Chapter 1 |
| Chapter Name | भारत आकार और स्थिति नोट्स |
| Medium | Hindi |
आप यहां से bharat aakar aur sthiti notes in hindi download कर सकते हैं। इस अध्याय मे हम भारत का स्थान, भारत का आकार, भारत और विश्व, भारत के पड़ोसी के बारे में विस्तार से पड़ेगे।
⭐ भारत : एक दृष्टि में :-
🔹 जनसंख्या व क्षेत्रफल :-
- जनसंख्या – 121 करोड़ (2011 की जनगणना)
- क्षेत्रफल – 32.8 लाख वर्ग किमी.
- राज्यों की संख्या – 28
- केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या – 8
🔹 विश्व में भारत की स्थिति :-
- विश्व के कुल भूगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत – 2.4%
- विश्व की कुल जनसंख्या का प्रतिशत – 17.5%
- जनसंख्या के अनुसार विश्व में भारत का स्थान – दूसरा
- क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में भारत का स्थान – सातवाँ
- क्षेत्रफल में भारत से बडे देश – रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया
🔹 भारत की सीमाएँ :-
- भारत की स्थल सीमा की कुल लंबाई – 15,200 किमी.
- भारत की समुद्री सीमा/तटरेखा की लंबाई – 7,516.6 किमी.
- भारत की मानक याम्योत्तर रेखा – 82°30′ पूर्व देशांतर
- भारत की मानक याम्योत्तर रेखा जिस प्रमुख – (मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश के पास)
- भारत का अक्षांशीय विस्तार – 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश
- भारत का देशांतरीय विस्तार – 68°7′ पूर्वी देशान्तर से लेकर 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक
🔹 भारत के पड़ोसी देश :-
- पश्चिम – पाकिस्तान, अफगानिस्तान
- दक्षिण (समुद्री पड़ोसी) – श्रीलंका, मालदीव
- उत्तर व उत्तर-पूर्व – चीन (तिब्बत), नेपाल, भूटान
- पूर्व – म्यांमार, बांग्लादेश
🔹 भारत के वे राज्य जिनकी सीमाएँ पड़ोसी देशों से मिलती हैं :-
- पाकिस्तान से: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात
- चीन से: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
- म्यांमार से: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
- बांग्लादेश से: पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
🔹 अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :-
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य – गोवा
- बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का द्वीप समूह – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अरब सागर में स्थित भारत का द्वीप समूह – लक्षद्वीप
- वह महासागर जिसका नाम भारत (इंडिया) के नाम पर रखा गया है – हिंद महासागर
कर्क रेखा – कर्क रेखा 23°30′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। यह भारत के लगभग बीच से गुज़रती है और देश को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करती है।
कर्क रेखा भारत के जिन राज्यों से होकर गुजरती है – कर्क रेखा गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है।
भारत का विश्व के देशों से संपर्क :-
🔹 भारत का विश्व से संपर्क बहुत प्राचीन काल से है।
🔹 पहले समुद्री मार्ग ज्ञात नहीं थे, इसलिए संपर्क भू-मार्गों से होता था।
🔹 उत्तर के पर्वतीय दर्रों से अनेक यात्री और व्यापारी भारत आए।
🔹 इन मार्गों से विचारों, वस्तुओं और संस्कृति का आदान–प्रदान होता रहा।
🔹 भारत का पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण एशिया के देशों से गहरा सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध रहा।
🔹 उपनिषद, रामायण, पंचतंत्र, भारतीय अंक प्रणाली और दशमलव प्रणाली विश्व के कई भागों तक पहुँची।
🔹 भारत से मसाले, कपड़े और अन्य वस्तुएँ अनेक देशों में भेजी जाती थीं।
🔹 इसके बदले भारत पर यूनानी स्थापत्य और पश्चिमी एशिया की मीनारों व गुंबदों का प्रभाव पड़ा।
भारत से विश्व को गया ज्ञान :-
- उपनिषदों के विचार
- रामायण एवं पंचतंत्र की कहानियाँ
- भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली
➡ विश्व के विभिन्न भागों तक पहुँचे।
भारत से निर्यात होने वाली वस्तुएँ :-
- मसाले
- कपड़े
- व्यापार की अनेक वस्तुएँ
➡ प्राचीन समय से विश्व के देशों में जाती थीं।
उपमहाद्वीप :-
किसी महाद्वीप का एक बड़ा भाग जो भौगोलिक, सांस्कृतिक व आर्थिक दृष्टि से महाद्वीप के अन्य भागों से अलग पहचान रखता है तथा उसके भूभाग में एकरूपता हो उपमहाद्वीप कहलाता है ।
भारत एक उपमहाद्वीप क्यों?
भारत शेष एशिया से अलग है और इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है। भारत का भू-भाग एशिया के शेष भाग से प्राकृतिक भौगोलिक अवरोधों (हिमालय आदि) द्वारा अलग है। आकार, जनसंख्या, सांस्कृतिक विविधता और अलग पहचान के कारण भारत को उपमहाद्वीप कहा जाता है।
भारत का आकार :-
भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। और भारत विश्व का 7 वां बड़ा देश है।
विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति :-
विश्व के मानचित्र पर भारत की स्थिति 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व देशांतर के बीच में है ।
इसका उत्तर से दक्षिण तक विस्तार लगभग 3214 कि० मी० है जबकि पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 2933 कि० मी० है। इस तरह इसके अक्षांशीय व देशांत विस्तार में लगभग 30° का अंतर है।
क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति :-
क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है । भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमश :-
- रूस
- चीन
- कनाडा
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- आस्ट्रेलिया तथा
- ब्राजील है।
भारत की समुद्री सीमा :-
भारत की समुद्री सीमा मुख्य भूमि से 12 समुद्री मील अर्थात लगभग 21.9 किलोमीटर तक है ।
भारत के वर्तमान में 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश :-
भारत के 28 राज्य व उनकी राजधानी
- आंध्र प्रदेश – अमरावती
- असम – दिसपुर
- बिहार – पटना
- छत्तीसगढ़ – रायपुर
- झारखंड – राँची
- गुजरात – गांधीनगर
- हरियाणा – चंडीगढ़
- हिमाचल प्रदेश – शिमला
- कर्नाटक – बेंगलुरु
- केरल – तिरुवनंतपुरम
- मध्य प्रदेश – भोपाल
- महाराष्ट्र – मुंबई
- मणिपुर – इम्फाल
- मेघालय – शिलांग
- नागालैंड – कोहिमा
- ओडिशा – भुवनेश्वर
- पंजाब – चंडीगढ़
- राजस्थान – जयपुर
- सिक्किम – गंगटोक
- तमिलनाडु – चेन्नई
- त्रिपुरा – अगरतला
- उत्तर प्रदेश – लखनऊ
- पश्चिम बंगाल – कोलकाता
- अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर
- गोवा – पणजी
- मिज़ोरम – आइजोल
- उत्तराखंड – देहरादून
- तेलंगाना – हैदराबाद
भारत के 8 केन्द्रशासित प्रदेश (UT) और उनकी राजधानी
- दिल्ली – नई दिल्ली
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – पोर्ट ब्लेयर
- चंडीगढ़ – चंडीगढ़
- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव – दमन
- लक्षद्वीप – कवरत्ती
- पुडुचेरी – पुडुचेरी
- लद्दाख – लेह
- जम्मू और कश्मीर – श्रीनगर (गर्मी), जम्मू (सर्दी)
भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एव छोटा राज्य :-
भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है ।
भारत के पड़ोसी :-
🔸 स्थलीय सीमाएँ साझा करने वाले देश: भारत अपनी भूमि सीमा इन 7 देशों के साथ साझा करता है:
- म्यांमार
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- चीन
- नेपाल
- भूटान
- बांग्लादेश
🔸 समुद्री पड़ोसी देश: भारत के दक्षिण में समुद्रपार दो प्रमुख द्वीप देश हैं:
- मालदीव
- श्रीलंका