कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर: ऊतक के प्रश्न उत्तर
Textbook | Ncert |
Class | Class 9 |
Subject | विज्ञान |
Chapter | Chapter 6 |
Chapter Name | ऊतक class 9 question answer |
Category | Ncert Solutions |
Medium | Hindi |
क्या आप Class 9 Science chapter 6 question answer in hindi ढूंढ रहे हैं? अब आप यहां से ऊतक के प्रश्न उत्तर Download कर सकते हैं।
पाठ्य प्रश्न [Pages 67 ]
प्रश्न 1: ऊतक क्या है?
उत्तर 1: उत्तक एक जैसे कोशिकाओं का समूह होता है, जो मिलकर किसी विशेष कार्य को करते हैं। उदाहरण:
मांसपेशीय ऊतक – जो शरीर की गति में मदद करता है।
पारेंकाइमा ऊतक – पौधों में भोजन संग्रह करने वाला ऊतक।
प्रश्न 2: बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?
उत्तर 2: बहुकोशिक जीवों में, विभिन्न प्रकार के ऊतक विभिन्न कार्य करते हैं। चूँकि कोशिकाओं का एक विशेष समूह केवल एक ही विशेष कार्य को संपन्न करता है, इसलिए वे उस कार्य को दक्षतापूर्वक करते हैं। इस प्रकार बहुकोशिक जीवों में श्रम-विभाजन होता है।
पाठ्य प्रश्न [Pages 73 ]
प्रश्न 1: सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर 1: सरल ऊतकों के तीन प्रकार होते हैं:
- पारेंकाइमा
- कोलेंकाइमा
- स्क्लेरेनकाइमा
ये सभी पौधों में पाए जाते हैं और अलग-अलग कार्य करते हैं जैसे – भोजन संग्रह, सहारा देना, आदि।
प्रश्न 2: प्ररोह का शीर्षस्थ विभंज्योतक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर 2: प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक जड़ों एवं तनों की वृद्धि वाले भाग में पाया जाता है।
प्रश्न 3: नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?
उत्तर 3: नारियल का रेशा स्क्लेरेनकाइमा ऊतक का बना होता है।
प्रश्न 4: फ़्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर 4: फ्लोएम के मुख्य संघटक हैं:
- चालनी नलिकाएँ – भोजन का संवहन करती हैं।
- सहचर कोशिकाएँ – चालनी नलिकाओं को मेटाबोलिक सहायता प्रदान करती हैं।
- फ्लोएम पैरेन्काइमा – भोजन का भंडारण करता है।
- फ्लोएम फाइबर – यांत्रिक सहायता प्रदान करते हैं।
पाठ्य प्रश्न [Pages 77 ]
प्रश्न 1: उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर 1: मांसपेशियाँ और कंकाल ऊतक हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
प्रश्न 2: न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
उत्तर 2: न्यूरॉन एक विशेष प्रकार का तंत्रिका कोशिका होता है, जो लंबा और शाखाओं से युक्त होता है। इसका मुख्य हिस्सा कोशिका शरीर (cell body) होता है, जिसमें नाभिक (nucleus) पाया जाता है। इसके अन्य हिस्से होते हैं, जैसे डेन्ड्राइट्स (जो संकेत प्राप्त करते हैं) और एक्सॉन (जो संकेत भेजता है)। न्यूरॉन का रूप वृक्ष की शाखाओं जैसा होता है, क्योंकि इसके कई शाखाएँ होती हैं जो संकेतों को प्रसारित करने में मदद करती हैं।
प्रश्न 3: हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ।
उत्तर 3: हृदय पेशी के तीन लक्षण हैं।
हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार, शकाओं वाली और एक केंद्रकीय होती हैं।
यह अनैच्छिक पेशियाँ होती हैं, क्योंकि इनकी गति को संचालित नहीं किया जा सकता।
हृदय की पेशीयाँ जीवनभर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं।
प्रश्न 4: एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
उत्तर 4: एरिओलर ऊतक के कार्य:
आंतरिक अंगों को सहारा प्रदान करता है।
यह त्वचा और मांसपेशियों के ऊतकों की मरम्मत में मदद करता है।
यह अंगों के भीतर खाली जगह को भरता है।
अभ्यास
प्रश्न 1: ऊतक को परिभाषित करें।
उत्तर 1: ऊतक कोशिकाओं का एक समूह है जो संरचना में समान होते हैं तथा एक विशिष्ट कार्य करने के लिए एक साथ संगठित होते हैं।
प्रश्न 2: कितने प्रकार के तत्व मिलकर ज़ाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएँ।
उत्तर 2: ज़ाइलम ऊतक का निर्माण चार प्रकार के तत्वों से होता है :
• ट्रैकीड् (वाहिनिका)
• वाहिका
• ज़ाइलम पैरेन्काइमा
• ज़ाइलम फाइबर
प्रश्न 3: पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर 3:
सरल ऊतक | जटिल ऊतक |
---|---|
ये ऊतक केवल एक प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं। | ये ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं। |
कोशिकाएँ आकार में लगभग समान होती हैं और समान कार्य करती हैं। | विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ विभिन्न कार्य करती हैं। उदाहरण के लिए, ज़ाइलम ऊतक में, ट्रैकिड्स जल परिवहन में मदद करते हैं, जबकि पारेंकाइमा भोजन का संग्रह करता है। |
पौधों में तीन प्रकार के सरल ऊतक होते हैं: पारेंकाइमा, कॉलेंकाइमा, और स्क्लेरेंकाइमा। | पौधों में दो प्रकार के जटिल स्थायी ऊतक होते हैं: ज़ाइलम और फ्लोएम। |
प्रश्न 4: कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।
उत्तर 4:
पैरेन्काइमा | कॉलेन्काइमा | स्क्लेरेन्काइमा |
---|---|---|
कोशिका भित्तियाँ अपेक्षाकृत पतली होती हैं, और पारेंकाइमा ऊतकों में कोशिकाएँ ढीली भरी होती हैं। | कोशिका भित्तियाँ कोनों पर अनियमित रूप से मोटी होती हैं, और कोशिकाओं के बीच बहुत कम स्थान होता है। | कोशिका भित्तियाँ समान रूप से मोटी होती हैं, और कोई अंतःकोशिकीय स्थान नहीं होता है। |
इस ऊतक में कोशिका भित्ती सेल्यूलोज से बनी होती है। | कोशिका भित्ती मुख्य रूप से पेक्टिन और हेमीसेल्यूलोज से बनी होती है। | कोशिका भित्ती की एक अतिरिक्त परत होती है जो मुख्य रूप से लिग्निन से बनी होती है। |
यह भोजन संग्रहण का कार्य करता है। | यह लचीलापन प्रदान करता है। | यह मजबूती प्रदान करता है। |
प्रश्न 5: रंध्र के क्या कार्य है?
उत्तर 5: वे वायुमंडल के साथ गैसों (CO2 और O2) का आदान-प्रदान करने की अनुमति देते हैं। पत्ती की सतह से पानी का वाष्पीकरण रंध्रों के माध्यम से होता है। इस प्रकार, रंध्र वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया में मदद करते हैं।
प्रश्न 6: तीनों प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर 6: तीन प्रकार के पेशीय रेशे हैं:
a) रेखित पेशी: ये पेशियाँ लंबी एवं शाखाओ से रहित होती है। इन पेशियों को हम अपनी इच्छा के अनुसार गति करा सकते हैं या उनकी गति को रोक सकते हैं। ये पेशियाँ सामान्यतः हमारे हाथ और पैर में मौजूद होती हैं। ये सीधे कंकाल से जुडी होती है।
(b) अरेखित पेशी: ये पेशियाँ लंबी परंतु इसके सिरे नुकीले होते है। अरेखित पेशियाँ हमारी उन गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं जिन्हें हम स्वयं संचालित नहीं कर सकते है। ये पेशियाँ हमारी आँख की पलक, मूत्रवाहिनी आदि में पायी जाती हैं। ये हमारी आंतरिक अंगों की दीवारों में होती है।
(c) कार्डिक पेशी: कार्डिक पेशियाँ छोटी और चपटे सिरे वाली होती है। ये जीवन भर प्रसार तथा संकुचन करती रहती हैं। इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ भी कहते है। ये हमारे हृदय में पायी जाती हैं और हृदय की दीवारों में पाई जाती है।
प्रश्न 7: कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?
उत्तर 7: कार्डिक पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार तथा संकुचन करती रहती हैं। इनके माध्यम से ही रक्त पूरे शरीर तक पहुंच पाता है।
प्रश्न 8: रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर 8: रेखित पेशियाँ:
- कार्य: ये पेशियाँ शरीर की गति, स्थायिता और हड्डियों के जोड़ने का कार्य करती हैं।
- स्थान: ये पेशियाँ शरीर के हड्डियों से जुड़ी होती हैं, जैसे बांह, पैर, आदि।
अरेखित पेशियाँ:
- कार्य: इन पेशियों का कार्य अंगों की गति और शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करना है, जैसे आंतों की गति, रक्त वाहिकाओं का संकुचन आदि।
- स्थान: ये पेशियाँ आंत, रक्तवाहिकाएँ, पाचन तंत्र और आंतरिक अंगों में पाई जाती हैं।
हृदयक पेशियाँ:
- कार्य: इन पेशियों का कार्य हृदय की धड़कन और रक्त को पंप करना है।
- स्थान: ये पेशियाँ केवल हृदय में पाई जाती हैं और विशेष रूप से इसकी दीवारों में होती हैं।
प्रश्न 9: न्यूरॉन का एक चिन्हित चित्र बनाएँ।
उत्तर 9:
प्रश्न 10: निम्नलिखित के नाम लिखेंः
(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधें में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(e) तरल अधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।
उत्तर 10:
- (a) ऊतक जो मुँह के भीतर अस्तर का निर्माण करता है: एपिथीलियल ऊतक
- (b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है: कंडरा
- (c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है: फ़्लोएम
- (d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है: वसीय ऊतक
- (e) तरल अधात्री सहित संयोजी ऊतक: रक्त
- (f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक: तंत्रिका ऊतक
प्रश्न 11: निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करेंः
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल।
उत्तर 11: त्वचा- शल्की एपिथीलियम ऊतक
पौधे का वल्क- सरल स्थायी ऊतक
अस्थि- संयोजी ऊतक
वृक्कीय नलिका अस्तर- घनाकार एपिथीलियम ऊतक
संवहन बंडल- जटिल स्थायी ऊतक
प्रश्न 12: पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?
उत्तर 12: छोटे शाकीय पौधों में, पैरेन्काइमा पौधे के शरीर का बड़ा हिस्सा बनाता है। पैरेन्काइमा ऊतक पौधों के कोमल और नर्म भाग के मुख्य रूप से कॉर्टेक्स, मज्जा, जमीनी ऊतक पत्ती, मेसोफिल और संवहनी बंडलों में भी पाया जाता है।
प्रश्न 13: पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?
उत्तर 13: पौधों की बाह्य सतह पर उपस्थित एपीडर्मिस की निम्नलिखित भूमिका है :
- यह पौधों की प्रतिरोधी ऊतक है।
- यह जल हानि के विरूद्ध यांत्रिक आघात तथा परजीवी कवक के प्रवेश से पौधों की रक्षा करती है।
- यह स्टोमेटा के द्वारा गैसों के आदान-प्रदान में सहायता करता है।
प्रश्न 14: छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?
उत्तर 14: पेड़ की बाहरी सुरक्षात्मक परत या छाल को कॉर्क के नाम से जाना जाता है। यह मृत कोशिकाओं से बनी होती है। इसलिए, यह पौधे को यांत्रिक चोट, तापमान चरम सीमाओं आदि से बचाता है। यह वाष्पीकरण द्वारा पानी के नुकसान को भी रोकता है।
प्रश्न 15: निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें:
उत्तर 15: